कुछ सामान्य अशुद्धियाँ (Some Common
Errors)
1 स्वर तथा
मात्रा संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
अगामी आगामी
आधीन अधीन
पत्नि पत्नी
समाजिक सामाजिक
परिक्षा परीक्षा
अतिथी अतिथि
त्यौहार त्योहार
उपरोक्त उपर्युक्त
कवियित्री कवयित्री
आशिर्वाद आशीर्वाद
साधू साधु
प्रदर्शिनी प्रदर्शनी
दिपावली दीपावली
चण्डाल चाण्डाल
हानी हानि
शताब्दि शताब्दी
एश्वर्य ऐश्वर्य
लडायी लडाई
निरिक्षण निरीक्षण
श्रीमति श्रीमती
लघू लघु
बिमारी बीमारी
वधु वधू
अनुग्रहीत अनुगृहीत
वापिस वापस
सामिग्री सामग्री
हिन्दु हिन्दू
संसारिक सांसारिक
ईशवर ईश्वर
गुरू गुरु
कालीदास कालिदास
ओद्यौगिक औद्योगिक
कवी कवि
रितु ऋतु
मुसलिम मुस्लिम
हस्ताक्षेप हस्तक्षेप
2 अल्पप्राण-महाप्राण
संबंधी अशुद्धियाँ
श्रेष्ट श्रेष्ठ
गढ्ढा गड्ढा
हिन्दुस्थान हिन्दुस्तान
बघ्घी बग्घी
जिव्हा जिह्वा
सीधा-साधा सीधा-सादा
3 ’ऋ’ तथा
’र’ की अशुद्धियाँ
ह्रदय हृदय
श्रंगार श्रृंगार
रिषि ऋषि
घ्रणा घृणा
रिण ऋण
क्रपा कृपा
ग्रहस्थ गृहस्थ
ग्रहकार्य गृहकार्य
4 ’र’ के
प्रयोग संबंधी अशुद्धियाँ
प्रमात्मा परमात्मा
चंदर चंद्र
सहस्त्र सहस्र
आर्दश आदर्श
सार्मथ्य सामर्थ्य
कार्यकर्म कार्यक्रम
मरयादा मर्यादा
मूरख मूर्ख
संस्कर्ण संस्करण
इन्दर इंद्र
5 ’श’,
’ष’ तथा ’स’ की अशुद्धियाँ
सुश्रुषा शुश्रुषा
प्रशाद प्रसाद
विषेश विशेष
प्रशन प्रश्न
प्रसंशा प्रशंसा
श्राप शाप
6 ’ब’ तथा
’व’ की अशुद्धियाँ
बन वन
वाण बाण
बनस्पति वनस्पति
बसन्त वसन्त
ब्रत व्रत
बिलास विलास
7 ’ई-यी’,
’ण-न’, ’ज्ञ-ग्य’ तथा ’न-ण’ की अशुद्धियाँ
गयी गई
नयी नई
प्रान प्राण
गुन गुण
ग्यान ज्ञान
लिखायी लिखाई
स्थाई स्थायी
हिरन हिरण
किरन किरण
कृतग्य कृतज्ञ
8 अनुस्वार
तथा अनुनासिक संबंधी अशुद्धियाँ
हंसना हँसना
अंधेरा अँधेरा
आंख आँख
पांचवा पाँचवाँ
यहां यहाँ
सन्सार संसार
9 ’ड़-ड’,
’ढ़-ढ’ संबंधी अशुद्धियाँ
लडाई लड़ाई
चड़ना चढ़ना
मेढ़क मेंढक
बूड़ा/बूढा बूढ़ा
सडक सड़क
पड़ना पढ़ना
ढ़ोल ढोल
पेड पेड़
10 विसर्ग
संबंधी अशुद्धियाँ
दुख दुःख
निसंदेह निःसंदेह
निसंतान निःसंतान
अतःएव अतएव
11 संधि संबंधी
अशुद्धियाँ
अत्याधिक अत्यधिक
अत्योक्ति अत्युक्ति
उज्जवल उज्ज्वल
इतिहासिक एतिहासिक
जगतनाथ जगन्नाथ
दुरावस्था दुरवस्था
12 पंचम अक्षर
संबंधी अशुद्धियाँ
कन्ठ कण्ठ
पन्डित पण्डित
सन्शय संशय
घन्टा घण्टा
सन्कट संकट
कुन्ज कुञ्ज
13 अन्य अशुद्धियाँ
मँहगाई महँगाई
प्रज्ज्वलित प्रज्वलित
लछमन लक्ष्मण
स्वास्थ स्वास्थ्य
उपलक्ष उपलक्ष्य
सन्यासी संन्यासी
शमशान श्मशान
कृप्या कृपया
चिन्ह चिह्न
प्रहलाद प्रह्लाद
ज्योत्सना ज्योत्स्ना
मध्यान्ह मध्याह्न
पूज्यनीय पूजनीय
मेंहदी मेहंदी
एकलौता इकलौता
दुनियाँ दुनिया
माधुर्यता माधुर्य
निरदय निर्दय
अनर्तकथा अन्तर्कथा
आन्नद आनन्द
तत्वाधान तत्वावधान
पौरुषत्व पौरुष
अध्यन अध्ययन
निःरोगी नीरोग